Monday, 12 November 2018

अंतर्राष्ट्रीय विद्यालयों में हिंदी के प्रश्नपत्रों की जानकारी

🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻🔻

               अंतर्राष्ट्रीय विद्यालयों में हिंदी भाषा के दो प्रश्नपत्र होते हैं -


 प्रश्नपत्र -१ (पठन और लेखन कौशल पर आधारित )  - कुल अंक = 60 


 यह प्रश्नपत्र 60 अंक का होता है तथा इसमें 6 प्रश्न पूछे जाते हैं |
  • प्रश्न १ - अपठित गद्यांश पर आधारित होता है और यह 6 अंकों के लिए पूछा जाता है | 
  • प्रश्न २ - बहुवैकल्पिक प्रश्न होता है, इसमें भी एक गद्यांश को चार भागों [A,B,C और D] में बाँटा जाता है तथा एक पंक्ति देकर प्रश्न पूछा जाता है कि यह पंक्ति गद्यांश के किस भाग से ली गई है | यह प्रश्न 9 अंक का होता है | 
  • प्रश्न ३ - इस प्रश्न में फिर से अपठित गद्यांश दिया जाता है | अबकी बार प्रश्न  [note making] टिप्पणी पर आधारित होते हैं,  मतलब गद्यांश में से खास-खास बातों को हैडिंग की तरह लिख दिया जाता है और छात्र को उन हैडिंग्स को ध्यान में रखकर उस से जुडी जानकारी गद्यांश में से ढूंढकर लिखनी होती है |  यह प्रश्न भी 9 अंक के लिए पूछा जाता है | 
  • प्रश्न ४ - प्रश्न ३ के गद्यांश को पढ़कर उसका सारांश प्रश्न चार में लिखना होता है, जिसके लिए 10 अंक निर्धारित किये गए हैं | 
  • प्रश्न ५ - इस प्रश्न में लेखन कौशल की जाँच की जाती है अर्थात डायरी लेखन, ई.मेल लेखन, रिपोर्ट लेखन आदि पूछकर ये देखा जाता है कि छात्र अपनी बात को कितनी स्पष्टता से लिख कर समझाने में समर्थ है | इस प्रश्न के लिए 8 अंक मिलते हैं | 
  • प्रश्न ६- यह प्रश्नपत्र का अंतिम प्रश्न होता है, किन्तु सबसे अधिक महत्वपूर्ण भी होता है | अक्सर छात्र इस प्रश्न को ठीक से न समझने की गलती कर बैठते हैं | यह प्रश्न भी लेखन कौशल विधा जाँचने के लिए पूछा जाता है | इसमें पूछे जाने वाले प्रश्नों में पत्र लेखन, निबंध लेखन, वाद-विवाद लेखन, भाषण लेखन, साक्षात्कार लेखन आदि सम्मिलित हैं | यह प्रश्न 16 अंकों के लिए पूछा जाता है | 
प्रश्नपत्र -२  (श्रवण कौशल पर आधारित )  - कुल अंक = 30 
 यह प्रश्नपत्र 30 अंक का होता है तथा इसमें 4 प्रश्न पूछे जाते हैं |
  • प्रश्न १ - यह प्रश्न 6 अंकों के लिए पूछा जाता है | इसमें अलग-अलग संवाद [dialogues] सुनाकर उस से जुड़े प्रश्न पूछे जाते हैं | 
  • प्रश्न २ - यह प्रश्न 8 अंकों के लिए पूछा जाता है | इसमें कोई जानकारी या बातचीत, औपचारिक बातचीत आदि सुनाकर रिक्त स्थानों को भरने का कार्य दिया जाता है | 
  • प्रश्न ३ - यह प्रश्न 8 अंकों के लिए पूछा जाता है | इसमें कोई साक्षात्कार, आत्मभाषण [monologue], वार्ता आदि सुनाई जाती है | फिर प्रश्न में से रेखांकित [underlined words/ phrase] शब्दों या वाक्यांश को हटाकर सही जानकारी लिखनी होती है | 
  • प्रश्न ४ - यह प्रश्न भी  8 अंकों के लिए पूछा जाता है |  इसमें दो लोगों के बीच होने वाली चर्चा को सुनकर छात्रों को बहुवैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर   हैं |

इसके आलावा कथन कौशल के लिए भी एक प्रश्न पत्र होता हैं किन्तु वह अभी वैकल्पिक है, यदि छात्र और विद्यालय इस विकल्प को चुनते हैं तो ही उन्हें यह पेपर देना होता है | 

अगले ब्लॉग में इन सभी पर और अधिक जानकारी दी जाएगी | आपको ये जानकारी कैसी लगी मुझे ज़रूर बताएँ |  


धन्यवाद, 
कविता गांग्यान 





🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺🔺

No comments:

Post a Comment