यह ब्लॉग अंतर्राष्ट्रीय विद्यालयों में हिंदी के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें लेखन कौशल विधाओं को बहुत महत्त्व दिया जाता है | छात्र अक्सर इन विधाओं को ठीक से समझ नहीं पाते और उन्हें कम अंक मिलते हैं | इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए मैंने इस ब्लॉग का निर्माण किया है | यहाँ छात्रों को हिंदी भाषा की सभी लेखन कौशल विधाएँ उनके प्रारूप के साथ सिखाई जाएँगी ताकि वे प्रश्न को ठीक से समझकर उत्तर लिखें और अच्छे अंक प्राप्त कर सकें |